शामली/झिंझाना। लगातार जागरूकता के बाद भी लोग फास्टैग का शत-प्रतिशत प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। पटनी परतापुर टोल की बात की जाए तो यहां से अभी भी 80 प्रतिशत वाहन ही फास्टैग लगे निकल रहे हैं। उधर, फास्टैग अपडेट कराने के लिए केवीआईसी कराने की तारीख को 29 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
टोल पर जाम नहीं लगे, इसके लिए वाहन चालकों को फास्टैग का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वाहन चालक इसके लिए जागरूक भी हुए हैं। केंद्र सरकार ने फास्टैग की व्यवस्था को दुरुस्त करने का आदेश दिया है। इसलिए इसे अपडेट करके एप के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। एनएचएआई की ओर से एक वाहन पर एक फास्टैग ही काम करेगा। आदेश दिया कि केवाईसी अपडेट नहीं होने पर फास्टैग काली सूची में डाल दिया जाएगा। केवीआईसी अपडेट कराने की अंतिम तिथि 1 फरवरी थी, जिसे बढ़ाकर अब 29 फरवरी कर दिया गया है।
आदेश के बाद झिंझाना के पटना परतापुर टोल पर फास्टैग की केवाईसी कराने के लिए वाहन चालक पहुंच रहे हैं। टोल मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि टोल से हर रोज करीब 6 हजार वाहन निकल रहे हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत वाहनों में फास्टैग है। अन्य वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। शिविर लगाकर भी फास्टैग बनवाए जा रहे हैं। सभी वाहन चालकों से अपील है कि 29 फरवरी तक फास्टैग की केवाईसी जरूर अपडेट करा लें। फास्टैग का केवाईसी अपडेट न होने वाले वाहनों को काली सूची में डाला जाएगा। साथ ही टोल का नकद भुगतान करना होगा। ये राशि अधिक होगी। टोल पर हेल्प डेस्क बना है, वहां पर दस्तावेज के साथ केवाईसी करा सकते हैं।
-टोल ही नहीं देते थे कई लोग
टोल प्लाजा पर सिस्टम उस फास्टैग को रीड करता है, जिसके में रुपया नहीं होता है। ऐसे में लोग दूसरे फास्टैग का रुपया दिखाकर रीडर में गड़बड़ी की बात कहकर बैरियर खुलवाकर चले जाते हैं। पेटीएम में पेमेंट की समस्या सामने आई है। वहीं कुछ लोगों ने मोबाइल नंबर के आधार पर फास्टैग करा लिए हैं। ओटीपी बताकर अपना फास्टैग एक्टिव करा पैन और आधार नंबर रजिस्टर्ड नहीं है। ऐसे भी टोल की गलती बताकर नकद में ऑनलाइन के हिसाब से ही भुगतान करते थे। अब केवाईसी अपडेट होने के बाद ऐसा नहीं हो पाएगा।
-ऐसे कर सकते हैं केवाईसी अपडेट
हर टोल प्लाजा पर हेल्पलाइन काउंटर बनाया गया है। अगर आपकी केवाईसी अपडेट नहीं है तो यहां पर करा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन पेपर, पैन कार्ड, आधार कार्ड आपके पास होना चाहिए। इसके अलावा अगर खुद चाहें तो https//fastag.ihmcl.com पर जाकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मांगी गई जानकारी देकर केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। इसमें सावधानी ज्यादा बरतनी होगी, नहीं तो जालसाजी के शिकार भी हो सकते हैं। बेहतर है कि बैंक या फिर टोल के हेल्प लाइन डेस्क पर जाकर ही केवाईसी अपडेट कराएं।