शामली। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के बैगों में सत्र के पहले दिन से ही किताबें होंगी। शासन की ओर से जनपद में किताबों की कई खेप भेजी जा चुकी है। शनिवार को भी 52 हजार किताबें पहुंची है। जल्द ही किताबों का वितरण स्कूलों को शुरू हो जाएगा।
जिले में 596 परिषदीय स्कूल संचालित है। जिनमें लगभग 90 हजार बच्चे अध्ययनरत है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल ने बताया कि इस बार नए सत्र से ही छात्र-छात्राओं के बैगों में किताबें होेंगी। शासन के सख्त निर्देशों के चलते जनपद में किताबों की दस खेप पहुंच चुकी है। जनपद में कक्षा 3 से 8 तक की लगभग 6 लाख 84 हजार किताबें आनी है। जिनके सापेक्ष जनपद में 80 प्रतिशत किताबें पहुंच चुकी है। शनिवार को भी 52 हजार किताबें पहुंची है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से परीक्षा है। जल्द ही सभी किताबों को समय रहते स्कूलों को भिजवा दी जाएगी। जिससे नए सत्र से छात्र-छात्राओं के बैगों तक किताबें पहुंच सके और वह पहले दिन से ही नए सत्र की शिक्षा ग्रहण कर सकें।