शामली। शहर के स्कॉटिश इंटरनेशनल के आठ और सेंट आरसी स्कूल के चार छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन की प्रवेश परीक्षा पास कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि स्कॉटिश स्कूल के छात्र शुभ तोमर ने 96.87, ईशान अग्रवाल ने 95.85, दीया नामदेव ने 95.16, नमन जैन ने 94.87, पुष्कर कंसल ने 94.09, विनायक मित्तल ने 93.45, निक्की चौहान ने 93.41 वंश बंसल ने 90.93 अंक के साथ स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल डायरेक्टर राजीव गर्ग और रितेश गर्ग ने बधाई देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, सेंट आरसी स्कूल की प्रबंधक मीनू संगल ने बताया कि स्कूल के उज्ज्वल गोयल ने 99.49, केशव सिंघल ने 98.18, शौर्य ने 89.45, भारद्वाज ने 86.33 ने अंक प्राप्त कर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर सभी का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।