फार्मासिस्ट सहित 79 कोरोना संक्रमित मिले
शामली। सीएचसी शामली के फार्मासिस्ट सहित जिले में 79 कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूर्व में संक्रमित पाए गए 47 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 429 हो गई है।
मंगलवार को मिले कोरोना संक्रमितों में शहर के मोहल्ला रामशाला में महिला सहित तीन, पंसारियान में दो महिलाओं समेत चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। शुगर मिल में पांच, हाजीपुरा में दो, नंदूप्रसाद में एक, रेलपार में तीन, दयानंदनगर में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। रूई मिल कॉलोनी में तीन महिला समेत छह, रेलपार में नर्सिंगहोम में तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। कमला कॉलोनी में दो महिला समेत पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। धीमानपुरा में एक, बड़ा बाजार में 22 वर्षीय युवती, रामसागर में 32 वर्षीय युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सीएचसी शामली के एक फार्मासिस्ट भी कोरोना संक्रमित पाए गए। कस्बा झिंझाना में चार महिलाओं सहित 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले।
कस्बा कांधला में एक, गांव सोंटा में 20 वर्षीय युवक, जसाला में एक, गंगेरू में एक, चढ़ाव में एक और गांव फुगाना निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। गांव सिंभालका, खेड़ी बैरागी व बरलाजट में एक-एक, एलम में दो महिलाओं समेत सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव के 79 नए केस मिले हैं। 47 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 429 हो गई है।
कैराना में 161 लोगों की हुई जांच
कैराना। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व गांव भूरा में रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत कुल 161 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की। इस दौरान टीम ने एंटीजन किट से 110 लोगों की जांच की। इस्लामनगर देहात निवासी एक पांच साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा टीम ने आरटीपीसीआर किट से 51 सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि 161 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई, जिसमें पांच साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।