शामली के स्वर्ग आश्रम में टीका लगाती महिला चिकित्सक
- फोटो : SHAMLI
79 बूथों पर 7649 लोगों को लगी वैक्सीन
शामली। जिले में चल रहे मेगा कैंप में टीकाकरण का प्रतिशत नहीं बढ़ पा रहा है। बृहस्पतिवार को 22 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 7649 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा। जिले में 34.77 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे मेगा कैंप में कोरोनारोधी टीकाकरण का प्रतिशत नहीं बढ़ पा रहा है। बृहस्पतिवार को आयोजित मेगा कैंप में 79 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इनमें 14 बूथों पर कोवैक्सीन की डोज लगाई गई, जबकि बाकी बूथों पर कोविशील्ड के टीके लगाए गए। शासन ने जिले को 22 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 7649 लोगों को टीके लगे हैं। इनमें 4329 लोगों को पहली डोज व 3320 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है और वैक्सीन की 803 वॉयल खर्च हुई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में 34.77 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। 20 अक्तूबर को 36.05 प्रतिशत और 19 अक्तूबर को 30.05 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था।