फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंप में 23.25 प्रतिशत हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण

विज्ञापन
जलालाबाद नगर पंचायत में टीका लगावाती महिलायें - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जिले में 79 बूथों पर 7580 लोगों को लगे टीके
विज्ञापन

शामली। शासन के निर्देश पर चल रहे मेगा कैंप में शुक्रवार को 23.25 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। 32600 के लक्ष्य के सापेक्ष 7580 लोगों को टीके लगे हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शासन ने 18 वर्ष से अधिक आयु के ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीके लगाने के लिए 24 अक्तूबर तक मेगा कैंप आयोजित हो रहे हैं। शुक्रवार को 79 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। जिले में 32600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, जिसमें 7580 लोगों को टीके लगे हैं। इनमें 4152 लोगों को पहली डोज और 3428 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। लक्ष्य के सापेक्ष 23.25 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है और वैक्सीन की 753 वॉयल खर्च हुई है। शनिवार को मेगा कैंप के माइक्रोप्लान के अनुसार 79 बूथों पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों टीकाकरण किया जाएगा। 20 हजार टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें