फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 हजार बच्चे देंगे एग्जाम

Sun, 05 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
edcation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जनपद में परिषदीय स्कूलों के कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों की वार्षिक गृह परीक्षा 18 मार्च से शुरू होंगी। इसमें जनपद के सभी स्कूलों के करीब 75 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 22 मार्च तक दो पालियों में होगी। 
विज्ञापन


इसके बाद 24 से 26 मार्च तक मूल्यांकन, 28 और 29 मार्च को परीक्षाफल तैयार कर 30 मार्च को परिणाम जारी किया जाएगा। एक अप्रैल से नया सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि जनपद के सभी परिषदीय स्कूलों की वार्षिक गृह परीक्षा में 536 प्राथमिक स्कूलों के 55 हजार और 214 उच्च प्राथमिक स्कूलों के 20 हजार और चार बालिका कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 350 छात्राएं एग्जाम देंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारिंयां शुरू हो गई हैं। निर्देश दिए जा रहे हैं।

सभी खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले ही 15 मार्च को प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेट बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर लेंगे। परीक्षा शुरू होने के दो दिन पहले ही सील्ड पैकेट प्रश्नपत्रों को स्कूल प्रधानाचार्यों को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने परीक्षा में कोई भी अनियमितता होने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली सुबह10 से दोपहर 12 बजे, द्वितीय पाली एक से तीन बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


कक्षा दो से पांच तक पहला पेपर हिंदी और अंतिम पेपर नैतिक शिक्षा का होगा। वहीं उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को पहला पेपर हिंदी और अंतिम पेपर अंग्रेजी का होगा। उन्होंने सभी स्कूलों को खेल, स्काउटिंग और क्रियात्मक परीक्षाएं 15 मार्च से पूर्व ही संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें