फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जानलेवा हमले के आरोपी के घर पर सरधना पुलिस ने कुर्की की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना(शामली)। 2005 के जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर अदालत से आदेश प्राप्त करके सरधना, जनपद मेरठ पुलिस ने कुर्की कार्रवाई की। आरोपी का दूसरा भाई करीब तीन माह पहले मेरठ में नकली नोट सप्लाई करने के मामले में फरार चल रहा है।

रविवार देर शाम जनपद मेरठ के थाना सरधना के एसआई नेपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि कैराना के पुराना बाजार निवासी शकील वर्ष 2005 से उनके थाने में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में फरार चल रहा है। बाद में सरधना पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर पुराना बाजार स्थित शकील के आवास पर पहुंचकर कुर्की कार्रवाई की। सरधना पुलिस ने मकान की चल संपत्ति को कब्जे में ले लिया। विदित रहे कि शकील का छोटा भाई शाहिद करीब 3 माह से मेरठ में नकली नोट सप्लाई करने के मामले में फरार चल रहा है। जिस पर मेरठ एसएसपी द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस स्टैंड से युवक का बैग चोरी
थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के ग्राम सोहजनी उमरपुर निवासी रामपाल ने थानाभवन थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह शामली से थानाभवन लौट रहा था। थानाभवन बस स्टैंड पर उतरने के पश्चात उसका बेग जिसमें जरूरी कागजात थे गायब हो गया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना प्रभारी दिलीप कुमार शर्मा ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तुरंत पीड़ित का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही घटनास्थल पर पुलिस फोर्स भेजकर मामले की जानकारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें