फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 73 संचालक पदों के लिए 74 नामांकन पत्र जांच में वैध, नामाकंन पत्र वापसी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के सहकारी संघ के 73 संचालक पदों के 29 मार्च को होने वाले मतदान के लिए रविवार को 74 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। सोमवार को नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। इसी दिन वापसी के बाद ज्यादातर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव राजवीर सिंह ने बताया कि जिले के जसाला, गढ़ीपुख्ता, सोंटा, थानाभवन, इस्सौपुर खुरगान, ऊन, पुरमाफी सहकारी सघों के लिए 73 संचालक पदों के लिए जसाला में सात, गढ़ीपुख्ता में 11, सोटा और थानाभवन में नौ-नौ, इस्सौपुर खुरगान 13, ऊन में 13, पुरमाफी में 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। रविवार को नामांकन पत्रों की जांच का दिन था। जांच के दौरान सभी 74 नामांकन पत्र वैध पाए गए। उन्होंने बताया कि संचालक पदों के लिए सोमवार को वापसी का दिन है।
सोमवार को वापसी के बाद निर्विरोध संचालक चुने जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। आगामी 29 मार्च को संचालक पद के लिए मतदान सुबह दस बजे से लेकर चार बजे तक होगा। सभापति व उपसभापति पद के लिए मतदान आगामी 31 मार्च को होगा। सोमवार को गढ़ीपुख्ता, सोंटा में निर्विरोध का रास्ता साफ हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें