फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वीं मेरिट के पहले दिन 73 दाखिले

Tue, 02 Aug 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। ग्रेजुएशन में जनपद के कालेजों में पांचवीं मेरिट जारी होने के छह दिन बाद दाखिले मंगलवार को शुरू हो गए जिसमें कालेजों में भीड़ दिखाई दी, लेकिन पहले दिन ज्यादा संख्या में दाखिले नहीं हो पाए जिसमें पहले दिन चारों कालेजों में केवल 73 दाखिले ही हो पाए। 
विज्ञापन


मंगलवार को कालेजों में यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई पांचवीं मेरिट के दाखिलों की प्रक्रिया जारी रही। वहीं कालेजों में छात्रों की भीड़ तो रही, लेकिन पहले दिन ज्यादा मात्रा में दाखिले नही हो पाए। वही पांचवीं मेरिट के दाखिले का आज आखिरी दिन है जिसके बाद यूनिवर्सिटी बची सीटों पर ओपन मेरिट की तैयारी कर रही है। जिसमें पांचवीं मेरिट के आखिरी दिन बुधवार को शाम पांच बजे के बाद खाली सीटों का पता चल जाएगा। जिसके बाद ओपन मेरिट से दाखिले की प्रक्रिया जारी होगी। 

वहीं जिन छात्रों के दाखिले हो चुके हैं, उनको ओपन मेरिट में दूसरा कालेज बदलने की अनुमति नही होगी। ओपन मेरिट में वही छात्र होंगे जो पिछली मेरिटों में दाखिला लेने से वंचित रह गए है या फिर अब तक किसी मेरिट में उनका नाम नही आया है। जिससे वे छात्र जिस कॉलेज में खाली सीट होगी वे दाखिला ले सकते हैं। जिन छात्रों का पांचवीं मेरिट में नाम आया है वे हर हाल में आज अपना दाखिला करा लें। जिसके बाद उसको अपना पंजीकरण सेल्फ फाइनेंस कालेजों में ट्रांसफर करवाना पडे़गा। आरके पीजी कालेज के प्राचार्य कृण्णपाल मलिक ने बताया कि पांचवीं मेरिट से कालेज में पहले दिन 17 दाखिले हुए हैं। जिसमें बीएससी गणित में 4, सांख्यिकी में 1, बायो में 6 व बीएससी एजी में 6 दाखिले हुए हैं। 
विज्ञापन


वीवी पीजी कालेज की प्राचार्य वेदकुमारी ने बताया कि बीए में 27 दाखिले हुए। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला में 14 दाखिले हुए हैं, जिसमें बीए में 12, बीएससी गणित में 1 और बायो में 1 ही दाखिला हुआ है वहीं विजय सिंह पथिक कैराना में 15 दाखिले हुए जिसमें बीए में 9, बीकॉम में कोई दाखिला नहीं हुआ व बीएससी गणित में 4 व बायो में 2 दाखिले हो पाए हैं।
विज्ञापन


आरके कॉलेज में खाली सीटों की संकायवार सूची
बीएससी गणित        5
बीएससी बायो        12
बीएससी सांख्यिकी        12
बीएससी एग्रीकल्चर        88
 वीवी पीजी कालेज
बीए            143
 राजकीय कालेज कांधला
बीए            50
बीएससी बायो        28
बीएससी            21
 विजय सिंह पथिक कैराना
बीए            98
बीकॉम            11
बीएससी गणित        37
बीएससी बायो        15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें