फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव कलयाण के लिए निरंतर कार्य करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। जैन मुनि 108 सौरभ सागर महाराज ने लोगों से मानव कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों को आत्मनिर्भर करने के लिए सौरभ सागर सेवा संस्थान द्वारा मुरादाबाद में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल का लोकार्पण 18 मई को किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे के जैन तीर्थ में जैन मुनि 108 सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में एक सप्ताह से चल रहे श्री सिद्वचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के अंतिम दिन बुधवार को मंदिर में प्रेसवार्ता की। कहा कि इस मानव जीवन में धर्म के प्रचार प्रसार से भी आवश्यक मानव के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर उनकी सेवा करना सर्वोपरि है। इसी भावना के साथ समाज में दिव्यांगजनों को सामान्य मानव के समान आत्मनिर्भर बनाने की कामना के साथ सौरभ सागर संस्थान द्वारा मेरठ के मुरादनगर में गंगनहर के किनारे 40 करोड़ की लागत से 100 बेड का अत्याधुनिक जीवन आशा अस्पताल एवं पुनर्वास केंद्र बनकर तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण 18 मई को किया जाएगा। अस्पताल में दिव्यांगों के लिए उनकी रुचि के अनुसार कार्य में निपुणता के साधन भी उपलब्ध कराएं जाएंगे। इस दौरान प्रबंध समिति के सतेंद्र जैन, कैलाश जैन, तरुण जैन, सुशील जैन, सचिन जैन, ऋषभ जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें