फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में नन्हें मुन्नों ने सुंदर प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे के संत आशाराम इंटर कालेज में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

रविवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत के चेयरमैन नौशाद कुरैशी, प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, रतन लाल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में बच्चों ने स्वागत गान से शुरूआत की। कार्यक्रम में देश भक्ति, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, राष्ट्र प्रेम, दहेज, भ्रूण हत्या आदि विषयों के ऊपर विशेष चित्रण किया गया। अपनी प्रतिभाओं के जलवे बिखेर कर खूब तालियां बटोरी। दर्शकों ने कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति को खूब सराहा । उत्कृष्ट मंचन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र कुमार शर्मा और तरुण शर्मा ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य सुरेशचंद शर्मा, विपिन जांगिड, संदीप कुमार शर्मा, ऊन से मानसिंह शर्मा, जगमेर शर्मा, अशोक कुमार, सुनील धीमान, पूर्व चेयरमैन सरफराज खान, श्रवण कुमार, जलालपुर से राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें