फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1770 विद्यार्थियों ने दी इंटर अर्थशास्त्र की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा में सुबह की पहली पाली में 12वीं का अर्थशास्त्र का पेपर हुआ। जिसमें 1770 विद्यार्थी सम्मलित हुए, जबकि 62 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बुधवार को प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक इंटर की अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें कुल पंजीकृत 1862 में 1770 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 849 में से 826 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए। शाम को इंटर की व्यवसायिक शिक्षा की परीक्षा हुई। पांच केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में 177 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। मात्र तीन विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पाली में हुई परीक्षा के दौरान कोई विद्यार्थी नकल करता हुआ नहीं पाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें