जश्न का जुनून ,शहीदों के नाम पीठ पर गुदवाए
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भारसी निवासी मनोज पंवार उर्फ अन्ना हजारे ने भारतीय वायु सेना के द्वारा पाकिस्तानी आतंकी के ठिकानों पर हमले के बाद अपनी पीठ पर सभी शहीदों के नाम अंकित कराए। उसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ मनोज के साथ कस्बे व गांव देहात के लोगों ने कस्बे में भ्रमण किया। सभी लोगों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के इस कदम की सराहना की। इस दौरान वहां पर बब्बू ऐलम, वरुण पंवार, भीम सैनी, देवेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।