तहसील में ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी
ऊन। तहसील ऊन में गन्ना भुगतान व अन्य मांगों को लेकर लोगों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा।
तहसील में धरनारत ग्रामीणों ने मांगे पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की। तहसील ऊन में क्षेत्र के लोगों का बकाया गन्ना भुगतान और अन्य मांगों को लेकर धरना चल रहा है। धरने पर बैठे लोगों की मांग है कि गन्ना भुगतान 14 दिन में किया जाए और विद्युत बिलों से फिक्स चार्ज खत्म कर पड़ोसी राज्यों के बराबर विद्युत बिल करने और निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और मनमाने शुल्क पर रोक लगाई जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन करने वालों में तेजपाल गुर्जर, रणकुमार, पप्पू नायक, राम सिंह, सत्यवीर सिंह, अजय गिरी, गोपाल कश्यप, संधू, रणधीर, राजपाल, राज सिंह, रामपाल आदि मौजूद रहे।