झिंझाना। राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में तीन दिवसीय भारतीय स्काउट गाइड शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। शिविर में प्रशिक्षक रहे सुरेश कुमार ने ध्वज शिष्टाचार, प्रार्थना, झंडा गीत, नियम प्रतिज्ञा और स्काउट के जन्मदाता लार्ड वेडेन पार्वल का जीवन परिचय के साथ ही स्काउट गाइड के इतिहास की जानकारी दी। सभी शिविरार्थियों को स्काउट को अपने जीवन में उतारने के लिए कहा। स्काउट प्रभारी नरेंद्र कश्यप और रेणू ने बताया कि शिविर तीन दिन चलेगा, जिसमें स्काउट और गाइड को तंबू निर्माण, बिना बर्तन भोजन बनाना, प्राथमिक चिकित्सा आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के संचालन में रविंद्र कुमार, आकाश, मोनिका, सुमन आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।