कांधला। मोहल्ला शेखजादगान स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से रुबेला और खसरा टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद आर्य ने छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और शिक्षिकाओं को टीकाकरण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि दोनों टीकाकरण से बच्चों में होनी वाली गंभीर बीमारियों से बचने की क्षमता बढ़ जाती है। सभी लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनकर बच्चों को टीकाकरण कराना चाहिए। इस दौरान प्रधानाचार्य शेखर सिंह, जितेंद्र सिंह, सीमा सिंह और स्टाफ मौजूद रहा।