विद्यार्थियों को सम्मानित किया
शामली। गोल्डन वार्ड स्कूल में विज्ञान व कला प्रदर्शनी में बच्चों ने माडलों का प्रदर्शन किया। वाटर हार्वेस्टिग, मांउटेन रिवर बेसिन, एयर , आइडियल सिटी, वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम, डिफरेंट, टाइटेस, आफ हयूमन, बाघा बार्डर, पर लेजर सिस्टम सिक्योरिटी माडल आकर्षण का केंद्र रहे। अच्छे माडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
मंगलवार को शहर के भैसवाल रोड स्थित गोल्डन वार्ड स्कूल में विज्ञान व कला प्रदर्शनी का शुुुुभारंभ जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर निर्वाल, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा के जिलाध्यक्ष अनुज गौतम, मनोज मित्तल, सुनील अरोरा आदि ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए माडलों का अवलोकन करते हुए जानकारी ली। इस मौके पर साईना ममता, मोनिका, शिवानी, अंशु, संगीता, साक्षी, सचिन आदि का सहयोग रहा।