फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा यातायात माह : 22 दिनों में चली गई 13 लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। एक नवंबर से यातायात माह मनाया जा रहा है। स्कूल, कालेजों में रैली गोष्ठियों से लोगों को जागरूक करने की कोशिश हो रही है। मगर, इन तमाम प्रयासों के बावजूद लोग सुधरने को तैयार नही है। सड़कों पर खतरनाक ट्रिपल राइडिंग नहीं रुक रही। बस की छतों पर चढ़कर यात्रा। चलते वाहनों में चढ़ना और लटककर चलना लोगों की आदत मेें शुमार हो गया है। यही वजह है कि यातायात माह में 22 दिनों में सड़क हादसों में 13 लोगों की जान चली गई जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। इन हादसों में अधिकतर बाइक सवारों की जान गई है। इनमें से अधिकतर मामलों में चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे शहरवासियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का आंकलन किया तो कई लोग जान जोखिम में डालकर सफर करते नजर आए।

चलते कैंटर पर लटका युवक
मुजफ्फरनगर मार्ग पर एसटी तिराहे के निकट सब्जी से भरा एक कैंटर जा रहा था। कुछ लोग तेजी से उसके पीछे भागे और चलते हुए कैंटर में चढ़ने लगे। एक युवक नीचे लटका तो उसमें बैठे यात्री चिल्लाए तब जाकर कैंटर चालक ने उसे धीमा किया और युवक को चढ़ाया।
विज्ञापन


बस आते ही छतों पर चढ़े युवक
गुरुद्वारे के निकट शामली से गंगोह जाने वाली एक प्राइवेट बस के आते ही उसकी छत पर चढ़ने लगे। पीछे लगी सीढ़ी से कई युवक ऊपर जाकर बैठ गए। बस परिचालक भी नीचे खड़ा देखता रहा उसने भी रोकने की कोशिश नहीं की।

रिस्की ट्रिपल राइडिंग
रेलपार बाइपास के निकट बाइक पर तीन युवकों तेजी आए और मुजफ्फरनगर रोड पर निकल गए। कुछ ही दूर पुलिस कर्मी भी खड़ा था लेकिन वो भी कुछ नहीं कर सका और युवक आराम से वहां से निकल गए।

बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग
बाइक पर तीन युवक ड्राइविंग करते जा रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। इन्हें ट्रैफिक नियमों की कोई परवाह नहीं थी और आराम से निकले जा रहे थे। हालांकि कुछ दूर बाईपास पर पुलिस भी रहती है।
विज्ञापन


नवंबर में हुए हादसे
तारीख हादसे
5- कैराना में सड़क हादसे में युवक की मौत।
8- कैराना में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो युवकों की मौत।
11- कैराना के पानीपत रोड पर हादसे में दो की मौत।
15- शहर में बुढ़ाना रोड पर ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत।
16- मेरठ करनाल हाईवे पर ट्रक कैंटर की टक्कर एक की मौत, 26 घायल।
17- थानाभवन में स्कूल बस की चपेट में आकर बच्ची की मौत।
18- कैंटर की चपेट में आकर एक की मौत, दूसरा गंभीर।
19- भैसवाल रोड पर सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल।
20- कांधला में कैराना मार्ग पर बाइक कैंटर की टक्कर युवक की मौत, चार घायल।
22- शामली, बाबरी और कांधला में सड़क हादसे में दो की मौत, छह घायल
कोट
यातायात माह में लोगों का जागरूक करने के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। गोष्ठी और रैलियां आयोजित हो रही हैं लेकिन लोग फिर भी लापरवाही करते हैं। ट्रिपल राइडिंग और चलती बसों में सफर करना बेहद घातक है। हेलमेट पहनकर चलना उनके लिए ही सुरक्षित है लेकिन लोग समझ नहीं रहे। ट्रैफिक पुलिस नियमों का पालन कराने के हर संभव प्रयास कर रही है, लगातार चालान भी किए जा रहे हैं।- भंवर सिंह यातायात निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें