बैंक पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
थानाभवन। गांव हसनपुर लुहारी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा पर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बैंक में स्टाफ की तैनाती की मांग की है।
इस बैंक शाखा से क्षेत्र के 18 गांव के करीब 29 हजार ग्राहक जुड़े हैं। फिलहाल बैंक में दो कर्मचारियों की तैनाती है। इस कारण ग्रामीणों और व्यापारियों को घंटों लाइन में लगने पर भी पैसा नहीं मिल पाता है। पैसा निकालने और जमा कराने सहित अन्य कार्यों के लिए ग्राहकों को कई बार बैंक शाखा पहुंचना पड़ता है। इसी को लेकर मंगलवार को ग्राम प्रधान के पति सहित अन्य लोगों ने बैंक शाखा के गेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर स्टाफ बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान प्रधान के पति सतीश सैनी, बाबूराम, अशोक कुमार, शुभम पुंडीर, कंवरपाल सिंह, विक्रम सिंह, प्रदीप, फारुख, रहीस और मनव्वर आदि मौजूद रहे।