फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45वां वात्सलय दिवस व पिच्छी परिवर्तन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री दिगंबर जैन साधु सेेवा समिति की ओर से 45वां वात्सलय दिवस और पिच्छी परिवर्तन समारोह जैन संत विज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर जैन संत विज्ञान सागर महाराज ने कहा कि जैन संत तरुण सागर महाराज पर देश को नाज है। उन्होंने देश भर में जैन समाज के लोगों को गोशाला की स्थापना कराने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन

सोमवार को तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला में श्री दिगंबर जैन साधु सेेवा समिति की ओर से 45वां वात्सलय दिवस व पिच्छी परिवर्तन समारोह जैन संत विज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। वात्सालय दिवस का शुभारंभ शामली के प्रसिद्ध उद्योग पति जेके जैन आलोक जैन, आशीष जैन ने झंडारोहण से किया गया। चित्र का अनावरण चंचल जैन परिवार ने किया। दीप प्रज्वलित राजेश कुमार जैन ने किया। अरुण जैन, मयंक जैन, शुभम जैन ने महाराज श्री को शास्त्र भेंट गए। पाद पक्षालन प्रोफेसर एमसी जैन ने किया। पिच्छी दीपक जैन व राजीव जैन ने ली। मौके पर ऋषभ महिला जैन मिलन की अध्यक्षा सुधा जैन ने बच्चों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
जैन संत विज्ञान सागर महाराज के जीवन पर नाटिका प्रस्तुत की। रमेश नामदेव ने भजनों की अमृत वर्षा की गई। जैन संत के जन्मदिन पर महा आरती सलेकचंद जैन ने की। जैन संत विज्ञान सागर महाराज ने कहा कि जैन संत तरुण सागर महाराज पर देश को नाज है। उन्होंने देश भर में जैन समाज के लोगों को गोशाला की स्थापना कराने के लिए प्रेरित किया है। इस मौके पर जैन संत तरुण सागर जी महाराज के निधन पर शोक प्रकट किया गया। श्री दिगंबर जैन साधु सेेवा समिति के अध्यक्ष जेके जैन, महामंत्री अनिल जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीन जैन, वीरेश जैन, अरविंद जैन, सुशील जैन, अनिल जैन, राहुल जैन, कमल जैन, विनोद जैन, अखिलेश जैन, मोहित जैन, प्रवीण जैन, डीके जैन, अशोक जैन, विनोद जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें