फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 1.60 मीटर घटा यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी ने दो दिनों में चिंतित किसानों को भारी राहत दी है। मंगलवार को जहां यमुना का जलस्तर 1.20 मीटर गिर गया था, वहीं बुधवार को 40 सेमी की गिरावट दर्ज की गई। अब यमुना का पानी चेतावनी बिंदु 230 मीटर पर बह रहा है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले हथिनीकुंड बैराज से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी उफन आई थी। लगातार तीन तक दिनों छोड़े गए पानी से यमुना का जलस्तर 231.60 मीटर तक पहुंच गया था। यानी खतरे के निशान से यमुना 60 सेमी ऊपर बह रही थी। इस कारण पानी तटबंधों तक पहुंच गया था। किसानों की फसलें भी पानी में डूब गई थी। मंगलवार को बैराज से 18,367 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में 1.20 मीटर की गिरावट आई थी। वहीं, बुधवार को जलस्तर 40 सेमी और नीचे आ गया, जिससे किसानों के माथे पर आई चिंता की लकीरें दूर होती दिख रही है। फिलहाल जलस्तर चेतावनी बिंदू 230 मीटर पर चल रहा है। अभी जलस्तर में और भी गिरावट आने के कयास लगाए जा रहे हैं। हथिनीकुंड बैराज से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 7 बजे 352 क्यूसेक, 8 व 9 बजे 8856 क्यूसेक, 10, 11 व 12 बजे 5219 क्यूसेक, दोपहर 1 बजे 4146 क्यूसेक, 2 बजे 6558 क्यूसेक, 3 बजे 5219 क्यूसेक, 4 बजे 4146 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। बृहस्पतिवार को जलस्तर में और कमी आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें