शामली/कैराना।
स्थानांतरण होने पर एसडीएम शामली दुष्यंत कुमार मौर्य को रिलीव कर दिया गया है। उनके स्थान पर कैराना एसडीएम अरविंद कुमार सिंह को शामली एसडीएम बनाया गया है। वहीं, पूर्व में एसडीएम शामली रहे सुरजीत सिंह को एसडीएम कैराना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य का रिलीव कर दिया गया है। वहीं, स्थानांतरण पर आए डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुमार ने शामली में ज्वाइनिंग कर ली है। उधर, बृहस्पतिवार को ही सुरजीत सिंह ने कैराना पहुंचकर एसडीएम का कार्यभार ग्रहण कर लिया।