फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। शिक्षक कर्मचारियों ने कार्यालय के बाबू पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

बुधवार को वीवी इंटर कॉलेज स्थित डीआईओएस कार्यालय पर यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक आरपी शुक्ला ने रिटायर्ड शिक्षकों की पुरानी पेंशन के पुनरीक्षण के लिए डीआईओएस कार्यालय पर रुकी हुई फाइलों को लेकर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यालय का बाबू सुविधा शुल्क न देने पर फाइल आगे नहीं भेज रहा है। वहीं जिलामंत्री प्रविंद्र कुमार ने एनपीएस कटौती के बारे में बोलते हुए सरकार से अंशधन की वापसी की बात रखी। रमेेश चंद्र ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चर्चा की। मनोज शर्मा ने संघ के इतिहास के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष वीके सिंह ने डीआईओएस के द्वारा अमर्यादित व्यवहार करने की बात बताई। अध्यक्षता रिटायर्ड प्रधानाचार्य श्रीपाल तोमर ने की। इस दौरान महेशचंद गुप्ता, विनोद शर्मा, प्रधानाचार्य, राजसिंह, रजनी, पारुल, कपिल शर्मा, अमरपाल, बालगोविंद, नरेशपाल तोमर, रविंद्र सिंह, केपी सिंह, आदित्य, निरंजन, गजेंद्र कुमार, रवि कुमार, भुवनचंद आर्य, सुरेंद्र, सुनील, प्रदीप, राजीव ठाकुर, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें