शामली। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राज्य मार्ग 709 बी का टेंडर 17 जुलाई को खुलेगा। राष्ट्रीय राज्य राजमार्ग प्राधिकरण 61.409 किमी लंबाई वाले इस फोरलेन को डेढ़ साल में पूरा कराएगी। पहले चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस हाइवे से लेकर शामली शहर की सीमा तक निर्माण कराएगी। बता दें कि दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राज्य मार्ग 709 बी नौ वर्ष से अधर में लटका पड़ा है। पहले उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण की देेखरेख में निर्माण हो रहा था। शासन ने इस मार्ग को राष्ट्रीय राज्य राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दिए जाने के बाद स्थिति जस की तस है। इस मार्ग की शहर के लिलोन गांव से लेकर करमूखेडी गांव की सीमा तक खस्ता हाल में है। इससे आने जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह का कहना है कि दल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राज्य मार्ग 709 बी का टेंडर पहले खुलेगा। इसके बाद बागपत में दिल्ली यमुनौत्री राष्ट्रीय राज्य राजमार्ग के निर्माण का भूमि पूजन होगा। साथ ही शामली बाइपास और शामली से सहारनपुुर तक निर्माण का टेंडर जारी होने की उम्मीद है।