फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के खजाने से दमके सरकारी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के खजाने से दमके सरकारी स्कूल
विज्ञापन

शामली। अफसर और जनप्रतिनिधि चाहें तो सरकारी स्कूलों में भी प्राइवेट स्कूलों के जैसी व्यवस्था कायम हो सकती है। थानाभवन क्षेत्र के तीन गांवों के प्राथमिक विद्यालयों में यही प्रयास किया गया है। इन तीनों गांवों के सरकारी स्कूलों में ग्राम पंचायत के खजाने से चमकदार बेंच बनवाई गई हैं, जिन पर बैठकर बच्चे पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

यह कार्य गांव महावतपुर के प्राथमिक विद्यालय, गांव जलालपुर और मुल्लापुर के प्राथमिक विद्यालय में कराया गया है। महावतपुर के विद्यालय में 36 बेंच, जलालपुर के विद्यालय में 42 और मुल्लापुर के विद्यालय में आठ बेंच बच्चों के बैठने के लिए बनवाई गई हैं। खास बात यह है कि बेंच रंगीन प्लाईवुड वाली हैं, जबकि उनका फ्रेम लोहे का है। सोमवार से पढ़ाई शुरू होने पर जब बच्चे स्कूल में पहुंचे, तो उन्हें क्लासरूम में बैठने के लिए टाट पट्टी का सहारा नहीं लेना पड़ा, बल्कि चमकदार बेंच पर बैठकर पढ़ाई की गई। मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी और जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार अत्री ने बताया कि उक्त तीनों गांवों में राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से ग्राम पंचायत स्तर पर बेंच बनवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि अन्य भी स्कूलों में इसी प्रकार ग्राम पंचायत स्तर से बेंच बनवाकर लगवाई जाएंगी, ताकि पढ़ाई के लिए बच्चों को टाट पट्टी पर बैठना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें