फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक कैरियर के प्रति प्रशिक्षित की जा रही हैं बालिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रोटरी क्लब मिडटाउन और विदुल आईएएस अकादमी की ओर से ब्यूटी एजूकेशन प्रशिक्षण के 17वें दिन द ब्यूटी हब के ख्याति प्राप्त प्रशिक्षक अजय कौशिक ने विभिन्न प्रकार के रैंप मेकअप ट्रेंडस का प्रशिक्षण हेयर स्टाइल टिप्स के साथ दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को झिंझाना रोड स्थित रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. अजय बाबू शर्मा ने कहा कि क्लब का उद्देश्य है कि आधुनिक क्षेत्र के कैरियर के प्रति महिला वर्ग जागरूक हो और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। प्रोजेक्ट चेयरमैन संजीव जैन, प्रोजेक्ट को-चेयरमैन दीपक कौशिक विदुल आईएएस अकादमी के डायरेक्टर आशु जैन ने कहा कि रोटरी मिडटाउन द्वारा महिला आर्थिक आत्मनिर्भरता और नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रम में किया जा रहा प्रयास प्रेरणाप्रद है। मौके पर गोपाल मित्तल, आलोक जैन, चंचल जैन, डॉ. गौरव अग्रवाल, रजत गर्ग, अंकुर आर्य, अनुज अग्रवाल, मानव ऐरन, अखिल, राहुल, निखिल ऐरन, सुभाष धीमान, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. विनीत चौधरी, संचित शर्मा आदि रहे। प्रशिक्षण दल के जितेंद्र धामा और राजेश धामा ने रैंप मेकअप के दौरान व्यवस्था में तकनीकी सहयोग प्रदान किया। क्लब सचिव डाक्टर रितिनाथ शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें