जलालाबाद। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में हुई। जिलाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा ने शिक्षक एकता पर बल देते हुए कहा कि 28 मई को प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नीटू कुमार की मतदान अधिकारी के रुप में एक मतदान केंद्र पर ड्यूटी लगी हुई थी। जहां पर फर्जी मतदाता को वोट डालने से मना करने पर नीटू कुमार का डंडा मारकर सिर फोड़ दिया गया था। शिक्षक संघ ने बीएसए चंद्रशेखर और जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मांग की है कि ऐसे व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिले तथा शिक्षक के परिवार की हर प्रकार की सहायता की जाए। बैठक का संचालन समन्वयक बीआरसी जलालाबाद सुदेश कुमार ने की। इस दौरान सुनीता रानी, राजेश कुमार, अरविंद कुमार, सुशील कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार, अनीता रानी, शालू रानी आदि मौजूद रहे।