फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत करने से कठिन विषय भी हो जाता है आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को तलाशने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या वैशाली ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अमेरिका से आए डॉक्टर सुनील पंवार ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जब जागो, तभी सवेरा। जीवन में किसी भी कार्य को कभी भी आरंभ किया जा सकता है। आवश्यकता केवल विचारधारा की है। यदि हमारी एक सोच बन गई तो फिर उसी पर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोई भी विषय शुरुआत में कठिन लग सकता है। जिस प्रकार कोई दवा की गोली कड़वी लगने के बाद मीठा आराम भी देती है, उसी प्रकार कठिन विषय का आप अभ्यास करते है तो वह भी आसान लगने लगेगा। स्कूल प्रबंधक श्यामलाल ने वक्ता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें