शामली। चुनाव के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। 28 मई को होने वाले मतदान के लिए सभी सीएचसी पर डाक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए सीएमओ ने आपातकाल टीमों का गठन करने के निर्देश दिए है।
कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने अपनी भी तैयारियां शुरू कर दी है। सीएमओ डाक्टर राजकुमार ने जिले के सभी चिकित्सा अधीक्षकों को दिशा-निर्देश दिए है। जिले की सभी सीएचसी पर इमरजेंसी में रहने वाली डाक्टरों की टीम के अलावा एक अन्य टीम भी बनाई है। जिले में कुल आठ टीमें बनाई गई है। साथ ही 28 मई को मतदान शुरू होने से लेकर मतदान खत्म होने तक अस्पताल भी खुले रहेंगे। जिले की कैराना, कांधला, शामली, झिंझाना, कुड़ाना, ऊन, थानाभवन सीएचसी पर डाक्टरों की इन विशेष टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। सीएमओ ने डाक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।