फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला क्षय रोग कार्यालय पर बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर सफल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। इसमें क्षय रोगियों की वर्तमान स्थिति और उनकी दवाईयों पर ध्यान देने पर चर्चा हुई। जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। यदि कोई भी मरीज दवाई के लिए आता है तो उसका आधार कार्ड और बैंक एकाउंट की कॉपी ले, ताकि उनको पांच सौ रुपये प्रति महीना खाते में डाला जाए। मरीजों के ट्रीटमेंट कार्ड को पोर्टल पर चढ़ाने की समीक्षा की गई, तो टीयू कैराना और शामली का यह काम पूरा नहीं मिला। इस संबंध में क्षय रोग अधिकारी ने दस दिन के भीतर कार्य पूरा करने की चेतावनी दी। उन्होंने सभी से कहा कि टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करें। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों की मॉनिटरिंग करें और उनको दवाई खाने के लिए प्रोत्साहित करें। बैठक में राहुल त्यागी, विपिन गुप्ता, शबी आजम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें