शामली। शहर के देशभक्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद वर्मा ने बताया कि वर्ष 2018-19 से कॉलेज को इंटर में विज्ञान वर्ग की कक्षाओं के लिए बोर्ड द्वारा मान्यता प्रदान कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं कॉलेज में कक्षा 11 में विज्ञान वर्ग में दाखिला ले सकते है। कॉलेज में पहले कला और वाणिज्य वर्ग की ही मान्यता प्राप्त थी।