फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन की अनुपस्थिति पर सभासदों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर पालिका परिषद शामली की बोर्ड बैठक में चेयरमैन अंजना बंसल की अनुपस्थिति पर कुछ वार्ड सभासदों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि नियमानुसार पालिका बोर्ड की बैठक चेयरमैन की अध्यक्षता में ही होनी चाहिए। वहीं, सभासदों ने जिलाधिकारी से भी इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शामली नगर पालिका परिषद सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका चेयरमैन अंजना बंसल के अनुपस्थित होने पर कुछ वार्ड सभासदों ने हंगामा कर दिया। सभासद हाजी खालिद, निशि रानी, सपन मोहन, अनिल कुमार उपाध्याय तथा पंकज गुप्ता ने आरोप लगाया कि चेयरमैन अंजना बंसल शहर से बाहर गई हुई हैं, उनकी अनुपस्थिति में बोर्ड बैठक कैसे हो सकती है। इसके बाद सभासदों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कहा कि नियम विरुद्ध बोर्ड बैठक कर अनियमितता होने की आशंका है। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि चेयरमैन की अध्यक्षता में ही बैठक होनी चाहिए।
उधर, नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक में बृहस्पतिवार को 16 प्रस्ताव पारित किए गए। अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती ने बताया कि नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 89 का प्रयोग करते हुए सर्वसम्मति से आशुतोष पंवार को अध्यक्ष चुनकर उनकी अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक कराई गई। जिसमें 2018-19 का बजट व अन्य 16 विकास कार्यों के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किए गए। वहीं स्वकर प्रणाली का प्रस्ताव अग्रिम बोर्ड बैठक के लिए रखा गया। इस दौरान अवर अभियंता मूलचंद, विशाल तोमर, लेखाकार महेंद्र सिंह, वरिष्ठ लिपिक अनिल कुमार, सभासद सुशीला, रीटा, गुलजार, शायरा बानो, महेश, प्रमेंद्र, विनोद, मालिनी गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें