12 घंटे गांव में रही विद्युत आपूर्ति बाधित
कैराना।
गांव नंगलराई खेड़ा में लाइन में फाल्ट होने के कारण करीब 12 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही, जिस कारण ग्रामीण परेशान हो गए। सोमवार की शाम करीब आठ बजे विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया, जिस कारण नंगलाराई के मजरा खेड़ा में जा रही आपूर्ति बाधित हो गई। गांव में अंधेरा छा गया। 12 घंटे बाद मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।