भारतीय किसान यूनियन के मंडल सचिव चौधरी सतपाल पहलवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग की है। पत्र में कहा है कि शामली जिले की तीनों ही चीनी मिलें गन्ना मूल्य भुगतान में पिछड़ रही है, जबकि पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर में 28 फरवरी तक का भुगतान किसानों को प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि यदि गन्ना मूल्य भुगतान की यही स्थिति चलती रही तो कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में किसान अपने गुस्से का इजहार कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
शामली। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर वाल्मीकि समाज का सरकार में प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग की है। उनकी मांग है कि पूर्व मंत्री रामचंद्र वाल्मीकि को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जाए। पत्र भेजने वालों में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट, जिला संयोजक नंदू प्रसाद, रामस्वरूप वाल्मीकि, वर्गीश झंझोट, सुखबीर सिंह, कर्ण सिंह आदि शामिल रहे।