फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा सम्मेलन में किया गया स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर काम करने वाली आशाओं का सम्मान
विज्ञापन

शामली।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित आशा सम्मेलन में आशाओं ने नाट्य मंचन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का प्रचार किया। सम्मेलन में वित्तीय वर्ष 2017-18 में अच्छा काम करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को आशा सम्मेलन का आयोजन हनुमान धाम के महाराजा अग्रसेन बारातघर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सफल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एसीएमओ डॉक्टर सफल कुमार ने बताया कि आशाओं का काम बहुत जिम्मेदारी और सेवाभाव का होता है। एक आशा मन लगाकर जच्चा और बच्चा की सेवा नो माह तक करती है यह बहुत बड़ी बात है। इसके बाद महिलाओं का टीकाकरण भी कराती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान आशाओं ने नाट्य मंचन द्वारा लोगों को जागरूक किया। इस दौरान फईम अहमद डीसीपीएम, राम ललित वर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम के अच्छा काम करने वाली आशाओं और संगनि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें