फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में रहेगा शिक्षकों का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद में नये सत्र से शुरू होने वाले प्राथमिक स्कूलों में पहले ही शिक्षकों का टोटा नजर आ रहा है। कई बार आवेदन पत्रों की तिथि बढ़ाने के बाद भी शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों ने अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ाने के लिए रुचि नहीं दिखाई। 200 पदों के सापेक्ष केवल 148 शिक्षक व प्रधानाध्यापक बुधवार को मुजफ्फरनगर में लिखित परीक्षा में अपना ज्ञान दिखाएंगे।
विज्ञापन

शासन की योजना के अनुसार जनपद में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने के लिए पांच ब्लाक और तीन नगर क्षेत्रों में 40 प्राथमिक स्कूलों का चयन हुआ है। जिनमें पढ़ाने के लिए पूरे जनपद से 200 पदों के सापेक्ष शिक्षक और प्रधानाध्यापकों से आवेदन पत्र मांगे गए थे। आवेदन पत्र कम आने के कारण विभाग ने कई बार तारीख बढ़ाई, लेकिन इसके बाद भी कोई खास रुचि नहीं दिखाई गई। सोमवार को आवेदन का अंतिम दिन रहा। जिसमें 200 पदों के लिए 163 ही आवेदन आ सकें। जिनमें से 15 आवेदन पत्र खामियां मिलने पर निरस्त कर दिए गए। जिसके बाद केवल 148 शिक्षक और प्रधानाध्यापक ही परीक्षा में बैठने के लिए वैद्य है। लिखित परीक्षा के लिए मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह लिखित परीक्षा बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दो बजे तक आयोजित होगी। जिसमें शिक्षक और प्रधानाध्यापक अपना अपना अंग्रेजी ज्ञान दिखाएंगे। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि सभी आवेदकों को सुबह 10 बजे केंद्र पर अपने फोटो युक्त पहचान पत्र को लेकर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र पर कोई भी अभ्यर्थी मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस व अन्य नकल संबंधी सामग्री लेकर न आएं। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

चयनित होने पर 24 को होगा साक्षात्कार
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लिखित परीक्षा होने के बाद सभी की साक्षात्कार परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को 50 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। जिसके बाद कापियों का मूल्यांकन कर चयनित सूची जारी की जाएगी। जिसके बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों का 24 मार्च को 50 अंकों की साक्षात्कार परीक्षा होगी। यह साक्षात्कार परीक्षा सुबह 10 बजे से मुजफ्फरनगर डायट में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें