फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। हरियाणा के करनाल जाते समय मेरठ करनाल हाईवे पर बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हरियाणा के जनपद करनाल के घरोंडा निवासी जोगेंद्र (40) मंगलवार बाइक से किसी कार्य के लिए शामली आया था। शाम को करनाल लौटते समय मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना थाना क्षेत्र में केरटू और बिड़ौली के बीच पहुंचा, तो ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। झिंझाना थाना प्रभारी संदीप बालियान का कहना है कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आरोपी ट्रक चालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें