शामली।
यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को द्वितीय पाली में इंटर में जीव विज्ञान विषय के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा को लेकर हिंदू कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कुछ छात्राओं से पेपर के बारे में पूछा तो अधिकतर छात्राओं ने पेपर बहुत ही कठिन बताया। जिसमें छात्रा रिंकी और पारुल ने बताया कि शुरू के पाठों का ज्यादा अभ्यास कर रखा था। जिनमें से काफी कम प्रश्न आए है जिस कारण पेपर अच्छा नहीं गया। वहीं छात्रा पारुल व सोनाली ने बताया कि आरएनए, डीएनए और अनुवांशिकता के पाठों से एक दो ही प्रश्न आए हैं जिनकी हमने अच्छी तैयारी कर रखी थी। प्रथम प्रश्नपत्र में कम ही अंक आएंगे। इसलिए द्वितीय प्रश्नपत्र में अच्छी तैयारी कर ही अच्छे अंक लाए जा सकेंगे। छात्रा दीपशिखा ने बताया कि प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या 4, 11, 12 और 15 बहुत ही सबसे कठिन रहे है। यह प्रश्न हमने कभी पढ़े ही नही है। यह सब बड़े प्रश्न थे। जिनके अच्छे से हल न होने से बहुत ही कम अंक आने की उम्मीद है। विषय में पास होने के लिए द्वितीय प्रश्नपत्र में अच्छी तैयारी करनी होगी।