शामली।
राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि मंच के कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मांग पूरी कराने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट विभिन्न मांगों को लेकर नायब तहसीलदार सुरेंद्र से मिले। उन्होंने शिक्षित बेरोजगारों को उनकी योग्यतानुसार रोजगार दिलाने, अशिक्षित बेरोजगारों युवकों व महिलाओं को बिना गारंटी 50 हजार से 2 लाख तक ऋण देने, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के कच्चे मकानों को पक्का बनवाने, सभी विभागों में रिक्त पड़े खाली सफाई कर्मचारियों के पदों को केवल वाल्मीकि समाज के लोगों से ही भरने सहित अन्य मांगे पूूूरी करने की मांग की। इस दौरान रामस्वरुप वाल्मीकि, सतबीर सिंह, सुखबीर सिंह, अरुणा झंझोट, वर्गिश झंझोट आदि रहे।