शामली। भैैैंसवाल मार्ग से दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले करोड़ी- गोहरनी मार्ग पर भारी वाहनों को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग शामली द्वारा लगाए गए हाईट बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
लोकनिर्माण विभाग ने भैंसवाल मार्ग से दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले करोड़ी- गोप्तहरनी मार्ग का निर्माण एक साल पूर्व कराया गया था। इस मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था। ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए आरटीओ शामली को पत्र लिखे गए। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई एआरटीओ द्वारा न किए जाने से क्षुब्ध होकर लोक निर्माण विभाग ने सड़क को क्षतिग्रस्त होने से बचाने और भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के मकसद से छह माह पूर्व साईधाम के नजदीकी और भैंसवाल रोड को जोड़ने वाले गोहरनी करोडी मार्ग पर लोहे के हाईट बैरियर लगाए गए थे। ओवरलोड वाहनों ने दिल्ली यमुनौत्री मार्ग पर साईधाम के पास हाईट बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि हाईट बैरियर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी प्राप्त होगई है। हाईट बैरियर क्षतिग्रस्त करने की ओवरलोडिग वाहन चालक की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
मेडिकल कैंप में 152 मरीजों का चेकअप
शामली। भारतीय विद्यार्थी संगम की ओर से कैराना रोड आर्युवेद संस्थान पर निशुल्क मेडिकल कैंप मे 152 मरीजों का चेकअप किया गया। मेडिकल शिविर का शुभारंभ
कथा वाचक अरविंद दृष्टा जी महाराज ने किया। पानीपत के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन पुरुषोत्तम, डॉक्टर विवेक शर्मा, डॉक्टर राजतायल ने मरीजों का चेक अप किया। इस मौके पर हड्ड्यिों की कैल्शियम की जांच की गई। इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन दिनेश शर्मा, राम निवास सैनी, विनोद मित्तल, प्रदीप शर्मा, ब्रजपाल शर्मा, मनोज गोयल, विजय शर्मा, अनुराग जैन, अजय जैन, कंवरवीर कांबोज, नंदकुमार कंसल, अनुज गौतम, शरद जैन, अनिलबंसल, सुनील कुमार मौजूद रहे।