फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर की अनुमति लेने के लिए लगा तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने के लिए अनुमति लेने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। शुक्रवार की सुबह से लेकर शाम तक लोग अपने प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट लगवाने के लए कोतवाली का चक्कर काटते रहे।
ध्वनि प्रदूषण के चलते शासन ने धार्मिक स्थलों को चिह्नीकरण करने तथा 15 जनवरी के बाद उनसे लाउडस्पीकर उतरवाने की बात कही है। इस पर पुलिस ऐसे धार्मिक स्थलों का चिह्नीकरण कर रही है तथा लाउडस्पीकर लगाने के लिए नियम के तहत अनुमति की बात कह रही है, जिसके बाद से लोगों का तांता लग गया है। जिले के सभी थानों में लोग अपने अनुमति पत्र पर रिपोर्ट लगवाने के लिए आ रहे हैं। शुक्रवार को भी कोतवाली में लोगों की भीड़ कोतवाली में लगी रही। कोतवाली प्रभारी का कहना है ऐसे धार्मिक स्थलों का चिह्नीकरण किया जा रहा है। लाउडस्पीकर बजाने के लिए मानक तय किए गए है, इसके लिए एसडीएम के पास प्रार्थना पत्र दिए जा रहे है, जिन पर अभी थाने से रिपोर्ट लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में फर्जी निकला लूट का मामला
बाबरी। क्षेत्र के गांव कैंड़ी निवासी विनोद कुमार ने बाबरी थाने में तहरीर देकर बताया था कि बृहस्पतिवार की वह शाम को जलालाबाद से लकड़ी बेच कर आ रहा था। हिरनवाड़ा-कैंडी मार्ग पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से भयभीत करते हुए 22 हजार पांच सौ रुपये लूट लिए। तहरीर पर बाबरी पुलिस ने गहनता से जांच की, जिसमें मामला झूठ पाया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी परशुराम ने बताया कि मामला जांच में झूठा निकला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें