शामली मिल पर 12 करोड़ 50 लाख रुपये बकाया
शामली। आखिर सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल ने 16 करोड़ 50 लाख रुपये का किसानों को बकाया भुगतान की धनराशि का चेक शामली सहकारी गन्ना समिति को भेज दिया हैं। अधिकारियों के मुताबिक 15 नवंबर के बकाया भुुगतान मे शामली चीनी मिल पर12 करोड़ 50 लाख रुपये बकाया रह गया है।
शामली चीनी मिल के नए गन्ना पेराई सत्र शुरू हुए दो माह से ज्यादा समय बीत चुका है। शामली चीनी मिल 23 अक्तूबर से लेकर 31 अक्तूबर तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कर पाई थी। सरशादीलाल समूह की अपर दोआब शामली चीनी मिल ने मंगलवार को 16 करोड़ 50 लाख रुपये का किसानों का बकाया भुगतान शामली सहकारी गन्ना समिति को चेक भेजा है। जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने बताया कि 15 नवंबर तक गन्ना भुगतान में किसानों का 12करोड़ 50 लाख रुपये शामली चीनी मिल पर रह गया है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल के अधिकारियों ने 12 करोड़ 50 लाख रुपये का बकाया भुगतान शीघ्र कराने का आश्वासन दिया है।