शामली (ब्यूरो)। देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर और रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। सुबह कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए सुंदर रंगोली बनाकर मतदान का महत्व बताया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने कस्बे में रैली निकाली। शुभारंभ प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। हकीकतनगर, आर्यपुरी, दुर्गापुरी, आजाद नगर आदि कॉलोनी में बच्चों ने लोगों का मतदान का महत्व समझाते हुए जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने अपने परिवार और रिश्तेदारों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।