फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-शाम का कोहरा समाप्त, ट्रेनों के शैडयूल में नही हुआ सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सुबह के समय कोहरा कम होने के बाद भी ट्रेनों के शेडयूल में सुधार नहीं होने से यात्रियों को कोई राहत नहीं मिल पाई। दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ढाई से तीन घंटे ट्रेनें विलंब से चलने से ठंड में प्लेटफार्म पर मुसाफिरों की शामत आ गई है।
विज्ञापन

छह नवंबर से चला आ रहा बादल और कोहरा मंगलवार की सुबह कम हो गया। कोहरा छंटने के बाद आकाश में बादल छाए रहे। सुबह दस बजे धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। दिन का अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि मौसम में धीरे- धीरे सुधार हो रहा है। बुधवार से मौसम में ठिठुुरन होने से सर्दी बढ़ेगी। उधर, कोहरा छंटने के बाद भी दिल्ली- शामली व सहारनपुर मार्ग पर ट्रेनों के शेडयूल में सुधार नहीं हो पा रहा है। सुबह दिल्ली से साढे़ सात बजे सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 10.50 बजे है। यह पैैसेंजर ट्रेन शामली दोपहर 12 बजे के बाद शामली पहुंची। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 8.30 बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक घंटे बाद सुबह 9.30 बजे शामली पहुंची।
दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 10.50 बजे का है। यह पैैसेंजर ट्रेन दोपहर 12 बजे के बाद शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ऋषिकेश- हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर 12 बजे का है। यह पैैसेंजर ट्रेन शामली ढाई बजे के बाद पहुंची। दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 1.35 बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से चलकर शामली रेलवे स्टेशन पर 2.45 बजे पहुंची। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को भी ट्रेन घंटों लेट रही, जिससे मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें