शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
रविवार को शहर की वर्मा मार्केट में भाजपाइयों ने झाडू लेकर सफाई की। इस मौके पर भाजपा नेता डाक्टर मनोज चौधरी ने स्वच्छता पर जोर दिया। इस मौके पर सुशील जैन, डॉक्टर राकेश पाल, डाक्टर रविकुमार, डाक्टर प्रेम तोमर ,सोनू चावला, आशीष कुमार, प्रदीप मलिक, राजकुमार बालियान, लोकेश कुमार, गौरव कुमार, मनीष, रितिक, प्रेमपाल आदि भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
दस मंडलों की टीम का गठन
शामली। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में जिले की शामली, कैराना थानाभवन विधानसभा क्षेत्रों और दस मंडलों की टीम का गठन किया गया। जिला संयोजक आईटी विभाग का दायित्व यथावत रहा। सहसंयोजक सोनू गोयल, रजनीश राणा, आशीष राणा, आशीष पंवार, शोभित बंसल, जिला मीडिया प्रभारी राहुल गोस्वामी, शामली विधानसभा क्षेत्र से प्रभारी संदीप नामदेव, संयोजक पडित अलकेश उपाध्याय, सह संयोजक विक्रम यादव, मोनू रावत, थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अशोक चावला, संयोजक योगेश शर्मा, सहसंयोजक अर्जुन राणा,आकाश सैनी, कैैैराना विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अजय कसल मौजूद रहे। बैठक में अंकित शर्मा, शुभम कुमार अरिहंत जैन, उस्मान चौधरी, आशु राणा, राहुल जांगिड़, रजनीश पुंडीर मौजूद रहें।