फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। मुजफ्फनगर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कस्बा बनत स्थित देवी उमराकौर की छात्राओं टीम ने जूनियर और सब जूनियर वर्ग में अच्छा प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए अपना चयन कराया। खेल शिक्षक अरुण ने बताया कि सब जूनियर टीम के सामने अन्य कोई टीम न होने पर सभी खिलाड़ी और जूनियर टीम में से चार खिलाड़ी वंशिका, काजल, लवी एवं विधि का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। प्रतियोगिता 25 से 27 अक्तूबर तक बरेली में आयोजित होगी। कॉलेज पहुंचने पर प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई देकर सफलता की कामना की। इस दौरान अध्यक्ष ब्रजपाल शास्त्री, अमित, अंकित, मंजू, रुपा और जूली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें