फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने पर ग्रामीणों ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का उनके गांव में लोगों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में जिला शामली से अबकी बार प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश सैनी को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है, जिसके चलते क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। रविवार को राकेश सैनी के आवास पर गांव झाड़खेड़ी के लोग पहुंचे। राकेश सैनी ने कहा कि तरक्की का रास्ता केवल शिक्षा है और ईश्वर ने हमें जो भी कार्य सौंपा है, उसे हमें पूरी तन्मयता से करना चाहिए। दिनेश सैनी, लखपत सैनी, श्याम सैनी, विपिन सैनी, मिठू सैनी, राजकुमार सैनी, चंद्रभान सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें