फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से बेपटरी हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से बेपटरी हुआ जनजीवन
विज्ञापन

शामली। झमाझम बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से ही बारिश का क्रम जारी है। शुक्रवार सुबह भी झमाझम बरसात हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट आने पर गर्मी से निजात मिल गई। हालांकि बरसात के कारण दुश्वारियां भी बढ़ गई। शहर के नेहरू मार्केट, बड़ीआल, लाल सिंह मार्केट, गोशाला रोड, कबाड़ी बाजार, माजरा रोड, पटेलनगर, प्रगति मार्केट और कांबोज गली आदि इलाकों में जलभराव हो गया। इन स्थानों से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बरसात और तेज हवा के कारण जिले भर में 100 से ज्यादा स्थानों पर बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया, जिस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आलम यह रहा कि शुक्रवार दोपहर तक जिले के सभी बिजलीघरों से आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। विद्युत विभाग की टीमें फाल्ट को ठीक करने में लगी रही। काफी मशक्कत के बाद जिला मुख्यालय पर आपूर्ति सुचारु कर दी गई, लेकिन रात साढ़े सात बजे तक भी जिले के सात बिजलीघरों से आपूर्ति नहीं हो पाई। इसी के चलते शुक्रवार शाम को अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता तथा अवर अभियंता के साथ बैठक कर बिजली आपूर्ति सुचारु करने पर मंथन किया। अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि बरसात के कारण गढ़ीपुख्ता, दुल्लाखेडी, भैंसवाल, हरड़ आदि सहित सात बिजलीघरों को छोड़कर अन्य सभी बिजलीघरों से आपूर्ति सुचारु कर दी गई। अन्य स्थानों पर फाल्ट ठीक करने में विद्युत विभाग की टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें