शामली। भारत विकास परिषद, शामली महान और विराट शामली के तत्वावधान में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूल, कॉलेजों के 2300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते अपनी प्रतिभा दिखाई।
शुक्रवार को सिल्वर बेल्स, स्कॉटिश, रॉयल, बीएसएम, ओशो दीप, सरस्वती, हिंदू कन्या, जैन कन्या और देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सबसे ज्यादा सिल्वर बेल्स स्कूल के एक हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रांतीय अध्यक्ष श्रीपाल गोयल ने बताया कि समय समय पर ऐसी प्रतियोगिता कराने से विद्यार्थियों को अपने देश के इतिहास, धर्म एवं संस्कृति, साहित्य, भूगोल, अर्थव्यवस्था, खेलकूद, महान विचारकों, विद्वानों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राएं प्रांतीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान अध्यक्ष अजय गर्ग, प्रमोद कुमार, गौरव गोयल, राहुल गर्ग, प्रदीप बंसल, डाक्टर राजीव बंसल, मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे।